शनिवार, 2 नवंबर 2013

काला प्रकाश

काला  प्रकाश 

देखो सज्जित हुआ आकाश 
दीपावली के अद्भुत क्षण है 
पर धूमिल है उजला  प्रकाश 

आस एक जो टूटी बन कर 
प्यास एक जो तड़पी ठन कर 
क्षुधा बढ़ी और बिखरी मर कर 
सूखा एक पल्ल्वित पलाश

काल रात्रि डस  गयी खुशिया
निशीथ बन गया  काल का रक्षक
पाने को पल दो पल के अवसर 
रोंद गया मानव का मस्तक 

कुसुमित कर दे उजड़ी बगिया 
गुंजित कर दे वीराना 
रौशन कर दे जो जन मन को 
ऐसी लौ अब करो तलाश

मंगलवार, 22 अक्तूबर 2013

आज का दिन , जीवन को  दे एक नयी प्रेरणा , एक नयी दिशा , एक नयी मंजिल।
खुशियों  से भरा यह दिन , यह साल और समस्त जीवन

जन्म दिवस की शुभ कामनाएं। …….
एवं ढेर सारा प्यार। …………।

शनिवार, 14 सितंबर 2013

वक्त

वक्त
वक्त बहता  ही रहा
 सरहदों को पार करता
बेसबब इतिहास गढ़ता
अनगिनत सुर्ख़ियों पर
बेजुबां  परिहास करता
वक्त बहता ही रहा

पकड़ने की कोशिशें
सब धूल में मिलती रही
अपनी ही नाकामियां
पर मुखर होती रही
कर के सिजदा वक्त का
जुल्म   यूं सहता रहा
वक्त बहता ही रहा

निष्फल नहीं होते प्रयतन
मंत्र यह बस साथ था
मुश्किलों के दौर में भी
साथ मेरा हाथ था
छू ही लूँगा अब तो मंजिल
पग निरंतर धरता  रहा
वक्त बहता ही रहा

चीर कर सीना वदन का
हर कदम आगे बढेगा
यह कभी रूकता नहीं है 
वक्त के संग दम बहेगा
ले संबल संकल्प  का
कर्म बस करता रहा
वक्त बहता ही रहा






 मेरी छाया

बहुत बड़ी है मेरी छाया
मुझसे पहले यह उठ जाती
मुझ से आँख बचा कर
सब से पहले यह आ जाती
 
बहुत अच्छा लगा तेरा यूं  कुछ छोड़ कर जाना 
वो आगे बढ़ना फिर  पीछे देख कर   मुस्कुराना 
बढ़ जाता है हर कोई छोड़ कुछ निशाँ कदमो के  
उड़े जो धूल तो दूर क्षितिज में रंग बिखर जाना

शनिवार, 24 अगस्त 2013

कोटि धन्यवाद


 जन्मदिवस पर शुभकामना देने वाले मित्रों का हार्दिक आभार !



कोटि धन्यवाद !
शुभ कामनायों की यह सौगात 
भर गयी मन मैं उल्लास 
सच है जीवन का नया वर्ष 
करता नव जीवन की शरुआत 
कोटि धन्यवाद !

शुभ वचन ,बधाई और सत्कार 
मित्रों से मिला  असीम प्यार 
घोल गया  जीवन में रंग 
मिटी  रार ,मची अब हुडदंग 
कोटि धन्यवाद !

रहे साथ तुम्हारा जीवन भर 
मिले प्यार तुम्हारा जीवन भर 
अहो भाग्य ! है अहो भाग्य !
यह दुलार तुम्हारा सर माथे पर 
कोटि धन्यवाद !
 



 
 

मंगलवार, 13 अगस्त 2013

जन्मदिवस की विशेष शुभकामनाएं !!!!

जन्मदिवस की विशेष शुभकामनाएं !!!!

नये साल की नयी सुबह
खुशियाँ लाए भर कर झोली
प्राण दीप से जगमग झिलमिल 
प्रशस्त मार्ग ,निष्कंटक जोली 
करो मुसकाहट से ध्वस्त विरोध 
 श्रम से हासिल जीत सुनिश्चित 
 जगतीतल की विपदायों से 
रहो सुरक्षित निर्विरोध 
तुम सहज सरल सुंदर हो किंजल 
रहो शक्ति मान तुम चिर निरंतर 
तुम मुखर रहो,तुम सबल रहो
 यह जन्मदिवस की दुआ है तुम पर
 


शनिवार, 29 जून 2013

अवकाश

.

अवकाश 

काश! मिल जाती घडी अवकाश की
रूबरू कुछ हम भी होते आराम से
वक्त का पहरा न होता काम पर
मुक्त  तो हुए  ही होते अवसाद से

तलब यूं आराम की बढती रही
जिंदगी से बेरूखी बढती रही
सांस के घरोंदो में छुपी नन्ही सी जान
बेतक्क्लुफ़ अनंत में उडती रही

यात्रा फिर प्रारंभ  हुयी  अंतहीन
चर -अचर विचर  विचर  बना कहर
अवसरों की चाह में जो था विकल
फिर रहा भटकता शाम ओ सहर

कब कहाँ मिल सका कभी अवकाश
कब कहाँ झुक सका यह आकाश
चरैवैत  चरैवैत का पढ़ा जो मन्त्र 
मिल गया सर्वत्र जीवन का सारांश

शनिवार, 22 जून 2013

जल प्लावन

जल प्लावन

इतना खौफनाक मंजर . जल निमग्न धरती ....टूटते पहाड़ .............लुद्कते पत्थर .....धंसती जमीन .....
जो जिंदगियां ख़तम हो गयी ..उनका खोने का गम और जो जीवन को पागए  उनका जीवन के लिए संघर्ष .......
उफ! प्रकृति भी मानव के स्वार्थीपन से निष्ठुर हो गयी 
कब संभले गा .......कब ...कब ...आखिर कब ......


 मौन तुम
मौन हम
मौन यह धरा, गगन
चक्र यह विनाश का
 कितना सरल
कितना  सघन
त्राहिमाम त्राहिमाम
थाम  ले जरा लगाम
कंकरों  की ठोकरों  से
ध्वस्त  आज
जन विहान
सरल रेख हुयी  वक्र
 चक्र अब हुआ कुचक्र
भावनाएँ  चूर हुयी
श्वास गया बिखर बिखर 
ऐ! जरा इंसान जाग
बदल अपनी रेख भाग
मत नष्ट कर वसुंधरा
क्षिति जल पवन
गगन और आग
 तड़प उठी पुकार अब
मच गयी गुहार सब
छोड़ गर्व और गुमान
प्रकृति को कर झुक सलाम



जगत नियंता

जगत नियंता
धरा की बेबसी
 दृगों की व्याकुलता
मन की अकुलाहट
  तन की शिथलता
इन सब अनभिज्ञ
अपने अस्तित्व के
वर्चस्व को
स्थापित करने में
सलंग्न है
और प्रकृति
का क्रोध है
चरम सीमा पर
द्वंद्व में पिस रहा है
जगत !!!!!


रविवार, 26 मई 2013

तपिश

तपिश 


शाम के धुंधलके में 
पहाड़ी के पीछे 
छिपता हुआ सूर्य बिम्ब 
जैसे शर्मिंदा है 
अपनी दिनभर की 
उद्दंडता के लिए 
और पनाह मांग रहा है 
रात के आँचल से 
रजनी जैसे  समा लेती है 
हर गुनाह को अपने आँचल में 
 वैसे ही ढांप लिया है दिनकर को 
 और सूर्य बाट देख रहा है अगले दिन की 
किसी नटखट बालक की तरह 
फिर  करे वही  शैतानी 
और बिखरा दे अपनी तपिश 
चहुँ  ओर !! चहुँ ओर

शनिवार, 25 मई 2013

एहसास

एहसास 

केवल एहसास ही तो है जो जिन्दा रहता है ,अपर्वर्तनीये ...और  कुछ खो कर पाने की प्रबल इच्छा को जागृत करता है .
दो साल पहले अचानक एक दुर्घटना ने जीने के मायने बदल दिए . जीने का ढंग बदल गया . परिवर्तन कुछ इस तरह हुआ की सोच भी नहीं पाए कि समझौता करना है या स्वीकार .
लेकिन एहसास था की कुछ मानने  को तैयार नहीं था . संघर्ष किया और आज पुन्ह जब उगते सूरज के साथ आँखे खोली तो पाया कि एहसास ने फिर विजय पायी और पुन्ह जीवन को जीवंत कर दिया . 
बात बहुत छोटी सी है . खेल के मैदान में पैर मुढ जाने से घुटना क्षति ग्रस्त हुया. इलाज़ चलता रहा लकिन बार बार वाही चोट लगने के कारण चलने फिरने में  रूकावट बढ़ गयी .छोटा सा ऑपरेशन भी हो गया .लेकिन अब ऐसे लगने लगा था की शायद अब कभी जीवन में वो बात न आ पाए . दौड़ना भागना तो दूर  , चलना भो दूभर लगने लगा . चार महीने पहले बचों को चुनौती  दी की गर्मी के छुट्टी में में खेल के मैदान में मिलेंगे और मैच खेलेंगे (बास्केट बाल ) बस जैसे अपने आप से लड़ कर रोज़ अभ्यास करने लगी .एक एक कदम उठाना कितना पीड़ा जनक था हिम्मत भी टूट जाती थी कभी कभी ..लकिन एहसास था के एक दिन जीतना है 
और आज बचों के साथ मैच खेलने के लिए तैयार थॆ. आज यह महसूस हुआ की जो दर्द कभी मेरे जीवन का हिस्सा बन्ने जा रहा था वः सिर्फ घुटने के एक कोने में ही सिमट कर रह गया .
और में उन्मुक्त और पुन्ह एक उत्साहित जीवन की अधिकारिणी बन चुकी थी .



रविवार, 12 मई 2013

लेखन


लेखन 

मंच मेरा और कविता भी मेरी
पर कलम कहाँ  से लाऊँ वह
बोले मेरे अनबोले शब्दों को
वो  स्याः  कहाँ से पाऊँ मैं
गीत छंद मुक्तक और दोहे 
वाणी का बंधन भूल चुके
भाव चुनिन्दा छुप छुप  कर
नैनों के रस्ते फूट चुके
रीते वचन सुमंगल करदे
कैसे मन को  समझाऊँ मैं
पीडित रोदन को सोखित कर ले
 कोई  हर्षित शंख बजाऊं मैं 



मेरी माँ

 मेरी माँ 

कभी जब मन अंधकार में डूब जाता है , 
कभी जब तन थकन से  बोझिल हो जाता है 
कभी जब हिम्मत की नाव हिचकोले खाने लगती है 
तब तब माँ आती है और चुपके से झुके हुए कंधे पर 
अपना प्यार भरा हाथ रख देती है . नव चेतना भर देती है 
और पुन्ह जीने के बहुत से नये आयाम सामने रख देती है 
शत शत नमन माँ . शत शत  नमन !
माँ जो मर कर भी नहीं मरती ....माँ जो सदा अपने आत्मा का स्पर्श  बनाए रखती है ......माँ जो  इस दुनिया में नहीं है तब भी हर पल मेरे साथ है और ....

रविवार, 14 अप्रैल 2013

शहर

शहर  

गुमसुम और चुपचाप शहर 
सुनता अपनी पदचाप शहर 
कोलाहल के संग जीता 
कलरव से  अनजान  शहर  
आशा  के तुतलाते बोल 
संग उम्मीद के बजते ढोल 
ढलते दिन और चद्ती शामे 
जीवन बिम्ब को तुला में तोल 
सूखे भावों में बहे  शहर 
बस अपनी धुन में रहे शहर 
सूनी आँखों से भरे जगत का 
करता अंगीकार  शहर 

शनिवार, 30 मार्च 2013

एक बूँद


एक बूँद  

उन्मुक्त गगन की सरल छाँव में 
हुयी विरल  भावों की वर्षा 
मन मयुर करतल दे नाचा  
बस एक बूँद को चातक  तरसा 
शुभ्र लाज से लाल हुआ  
पीत हुआ मटमैला सा 
 हरा हुआ वासंती सा 
नीला रंग  श्यामल श्यामल सा  
इन रंगों को समझें कितना 
लाल हरे नीले और पीले 
फीके पड़ते जितने भी यह 
मन में गहराते हैं उतना 
सपने बहला जाते हैं मन को 
तृष्णा आ फिर ठग कर जाती 
सच जब आ दर्पण दिखलाता 
बस एक बूँद की चाह तब जगती 
कोरे बंधन कोरी बातें 
चोरी से जगती सब रातें 
तब  एक पल में धूल  में मिलते 
बस  एक बूँद की चाह में जगते 
बूँद जो जीवन दे जाती है 
बूँद जो जीवन ले जाती है 
बूँद जो बूँद बूँद से जुड़ कर 
जन्म मरण सब हर लेती है 






शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2013

prahaar



kitni aankho ke sapne jo
aaj  huye  dhoomil dhoomil
kitne hi shrinkhal man jo 
aaj huye bekal beakl
aaj hwaayen chup chup see hai
vypat hua veerana pan
man ke ujde madhuban kitne
sihar utha hai jan jeevan
hansta jeevan sisak utha
tadap uthee ujdi aasha
satrangi choonar par phir se
kaalaa vjrghaat huya hai
phir aantnki prhaar huya hai

बुधवार, 13 फ़रवरी 2013

जिंदगी प्रत्यक्ष है ,ओझिल नहीं है 
जिंदगी खुद सांस से बोझिल नहीं है
है छिपी अनगिनत इसमे जय पराजय 
जिंदगी सब कुछ ,मगर मंजिल नहीं है 

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

रोको मत ,जाने दो 
और 
रोको ,मत जाने दो 

ऊपर लिखे दो वाक्य बिलकुल हुबहू लेकिन कहने का अंदाज़ अलग ............सारा अर्थ ही बदल कर रख दिया .
मित्रों ! हम यही अपने जीवन में भी करते हैं ......बात को अपने अंदाज़ में कह  जाते है बिना कोई ख़ास ध्यान रखे ..और फिर होता है अर्थ से अनर्थ की  यात्रा का आरम्भ ...................

शुक्रवार, 25 जनवरी 2013

गणतंत्र दिवस


गणतंत्र  दिवस 

यह कैसा गणतंत्र दिवस 
 आँखें नम , दिल में उमस 
आत्म निर्भरता की छूते  ऊँचाई 
 तंत्र निर्भरता से  सब  बेबस 
आत्म शक्ति का परिचय 
भव्य हुआ सेन्य प्रदर्शन 
गौरव गान करे वीरों का 
लेकिनं  असुरक्षित बेकल जन 
यह कैसा गणतंत्र दिवस 
  

शनिवार, 12 जनवरी 2013

हादसा

हादसा 

गलियारों पर गूंजती आवाज़ 
महज़ शोर बन गयी 
दिल का पिघला गम 
 महज़ चेहरे  धो गया 
हादसा दर हादसा दर हादसा 
सारा मांझी एक आंसू में 
सिमट कर रह गया